ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 13 मार्च को आयोजित होगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 17 views
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 13 मार्च को आयोजित होगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 13 मार्च को आयोजित होगा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह
सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर अपना चतुर्थ दीक्षांत समारोह 13 मार्च 2026 को माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित करने जा रहा हैं। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस भव्य समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जायेंगे। चतुर्थ दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग एवं कुलसचिव श्रीमती रचना भाटिया के निर्देशन में 12 आयोजन समिति और उनके संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जो की चतुर्थ दीक्षांत समारोह का संयोजक यूसीईटी प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू के निर्देशन में इस आयोजन की सम्पूर्ण कार्य योजना पर कार्य कर रहे है। विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि चतुर्थ दीक्षांत समारोह के दौरान बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी बीटेक की 2580, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर बीआर्क की 4, बैचलर ऑफ डिजाइन बी डिजाइन की 12, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की पीएचडी की 9, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एमबीए की 483, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एमसीए की 242, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी एमटेककी 42 सहित प्रस्तावित कुल 3380 डिग्रियों एवं बैचलर ऑफ डिजाइन बी डिजाइन में 3, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी बीटेक में 16, ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एमबीए में 3, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एमसीए में 1 सहित कुल 23 प्रस्तावित स्वर्ण पदको तथा इसके अतिरिक्त ऑटोनोमस महाविद्यालयों के 8 स्वर्ण पदको का वितरण माननीय राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों को किया जाएगा।

इस संबंध में कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने समीक्षा बैठक आयोजित कर चतुर्थ दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित समिति संयोजको को दिशा-निर्देश प्रदान किए है एवं प्रो. गर्ग द्वारा स्वयं अपने निर्देशन में चतुर्थ दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। बैठक में दीक्षांत समारोह की कार्यक्रम रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, मीडिया समन्वय तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों एवं सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के चेयरमैन निदेशक प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राजस्थान राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, लोकभवन के अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता विभागाध्यक्ष समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकाय सदस्य, शिक्षकगण, विभिन्न शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावकगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube