ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ऑनलाइन जागरूकता क्विज में दो हजार से ज्यादा लाभान्वित

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 16 views
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर ऑनलाइन जागरूकता क्विज में दो हजार से ज्यादा लाभान्वित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्कूल शिक्षा विभाग अजमेर संभाग और चूरिया मूरिया शिक्षा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विद्यार्थियों, युवाओं और आम लोगों को सुरक्षित, जिम्मेदार, जागरूक डिजिटल नागरिक बनाने और नेट, ए.आई . तकनीक के सही,सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए ऑनलाइन क्विज गतिविधि आयोजित करवाई गई। स्कूलों में कार्यक्रम हुए। संस्था सचिव हेमलता अग़नानी ने बताया कि क्विज का शुभारंभ प्रेरणा स्रोत संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर संभाग डॉ. महावीर कुमार शर्मा ने शिक्षा अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के व्हाट्सअप ऐप ग्रुप पर क्विज लिंक भेजकर किया। ऑनलाइन सचित्र मनोरंजक क्विज का निर्माण शिक्षाविद रमेश अगनानी और साइबरपीस कॉर्पस के स्वयं सेवी के रूप में कार्य कर रहे वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान महेश कुमार कोली ने किया जिसमें दो हजार से ज्यादा व्यक्ति अब तक लाभान्वित हुए जिन्होंने फीड बैक में इस क्विज को साईबर सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक और उपयोगी बताया है। भाग लेने के लिए क्विज लिंक आगामी दिवसो में भी सभी के लिए ओपन रहेगा। क्विज़ में डिजिटल एडिक्शन, साइबर बुलिंग, फिशिंग, के अलावा मजबूत पासवर्ड, ओ टी पी सुरक्षा, वाई फाई के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन भुगतान तथा सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, इंटरनेट और ए आई तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी पुर्वक करने, साईबर अपराधो से बचाव और फ्रॉड होने पर शिकायत प्रक्रिया, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से निर्मित होने वाली भ्रामक जानकारी से बचाव और डिजिटल फुट प्रिंट पर आधारित प्रश्नों का समावेश किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube