ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर 11 फरवरी को कार्यशाला का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 14 views
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर 11 फरवरी को कार्यशाला का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यशाला 11 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेकर बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों और जनजागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube