माचड़ी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, भव्य कलश यात्रा व संत वाणी कार्यक्रम आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
10 Feb 2026 ·
68 views
माचड़ी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, भव्य कलश यात्रा व संत वाणी कार्यक्रम आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा खंड के उमरैन मंडल के माचड़ी गांव में रूपराम की अध्यक्षता में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जोहड़ी वाले हनुमान मंदिर से सुबह 11:15 बजे कलश यात्रा के साथ हुई। इस कलश यात्रा में सर्व हिंदू समाज की लगभग 1000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान बीएलडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रामदरबार,वीर शिवाजी,महाराणा प्रताप और भारत माता की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। करीब 500 श्रद्धालुओं ने पैदल चलकर भक्ति और मंगल गीतों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। यह शोभायात्रा दोपहर लगभग 1:40 बजे शिव मंदिर माचड़ी पहुंची। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई तथा भक्तों द्वारा भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात संत वाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संत समाज से श्री श्री आकासनाथ जी महाराज एवं श्री श्री रामदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला व्यवस्था प्रमुख श्री विजय जी ने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन सहखंड कार्यवाह श्री अजीत यादव द्वारा किया गया।
संत वाणी कार्यक्रम के उपरांत सर्व हिंदू समाज की ओर से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रूपराम ने सभी अतिथियों, संतों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य मंडल प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष चंदन यादव, मंडल कार्यवाह एवं सचिव रोहित वशिष्ट, कृष्ण, प्रवीण,हेतराम,तीरथ,आनंद, तेजपाल,दिनेश,विश्राम,नरेश, सुनील,कालूराम,जीतू पटेल, अजय,विकास,मुकेश प्रजापत, अमरसिंह,लक्खी वाल्मीकि, गिर्राज जाटव,बच्चू रबारी, देशराज रेवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।