ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी की केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंटवार्ता

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 12 views
कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी की केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंटवार्ता


सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर कोटा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर दोनों के मध्य भारतीय शिक्षा ज्ञान परम्परा, पर्यटन के क्षेत्र में नवीन आयामों यथा तकनीक के उपयोग, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।यह भेंट विश्वविद्यालय और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के मध्य अकादमिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम थी। श्री शेखावत ने कहा की तकनीकी शिक्षण संस्थान देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा को पर्यटन एवं संस्कृति से जोड़ना भविष्य की शिक्षा की आवश्यकता है। यह विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, संवेदनशील और वृहत सांस्कृतिक दृष्टिकोण वाला विद्यार्थी बनाती है।विद्यार्थी अपनी संस्कृति और विरासत की और उन्मुख होकर सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त करेंगे। भेंटवार्ता के दौरान कुलगुरु प्रो. चौधरी ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, शोध, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी श्री शेखावत को प्रदान की। साथ ही राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के मध्य संभावित सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विरासत संरक्षण, पर्यटन संवर्धन तथा विद्यार्थियों के लिए नवीन शैक्षणिक अवसरों के सृजन जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube