ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आलोक सेन्ट्रल स्कूल मे दीक्षांत समारोह

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 12 views
आलोक सेन्ट्रल स्कूल मे दीक्षांत समारोह

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-आलोक सेन्ट्रल स्कूल शाहपुरा में कक्षा 10th के विद्यार्थियो का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूज्य महामण्डलेस्वर श्री जगदीशपुरी महाराज हनुमंत धाम शक्करगढ़ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया महाराज जी का विद्यालय प्रागंण में पुष्प वर्षा कर पगड़ी पहनाकर, शाल ओढाकर स्वागत किया गया
जगदीशपुरी जी महाराज ने दीक्षा व शिक्षा में अन्तर बताते हुए कहा की शिक्षा हम जीविकोपार्जन लिए पाते है परन्तु दीक्षा जीवन जीने के उद्देश्य की दिशा का बोध कराती है प्रत्येक बालक पर जन्म लेते ही तीन प्रकार के ऋण चढ़ जाते पितृ ऋण, ऋषी ऋण व देव ऋण मनुष्य अपने कर्मो से इन ऋणों को चुकाता है विशेष कर ऋषी ऋण - गुरु के प्रति श्रद्धा और समक्ष ज्ञान प्राप्त कर उसका उपयोग समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन से हम ये ऋण चुका सकते है
कार्यक्रम मे ब्रह्मचारी नारायण चैतन्य व प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र बेली अध्यक्ष देवेंद्र व्यास व कार्यक्रम के अन्त मे प्रधानाचार्य वीरेंद्र व्यास ने आभार ज्ञापित किया
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चो के साथ विष्णु खाती, फरजाना बानू, सुनीता खारोल, मुकेश तेली, धीरेंद्र पांचाल, सुमन यादव, गायत्री शर्मा, स्नेहा सेन, किरण जगीड़, नैना पांचाल, महेश गुर्जर, लालिता लोहार, देव किशन कोली, दिव्या श्रीवास्तव, गुड्डी बानू, साहीना, मुस्कान गोड, पायल नायक, माया गुर्जर, दीपक छीपा, किशन धाकड आदि उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube