ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा–बनेड़ा क्षेत्र के 13 दिव्यांगजनों को मिली निःशुल्क स्कूटी

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 29 views
शाहपुरा–बनेड़ा क्षेत्र के 13 दिव्यांगजनों को मिली निःशुल्क स्कूटी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 13 दिव्यांग भाई-बहनों को स्कूटियों का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। स्कूटी मिलने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार एवं दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शाहपुरा सुनील कुमार, तहसीलदार शाहपुरा भींवराज परिहार, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित राजेंद्र बोहरा, पंकज सुगंधी, धर्मराज चाडा, रामप्रसाद गौरा, पार्टी के कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने योजना की सराहना करते हुए लाभार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube