पांच दिवसीय महाराणा भूपाल सिंह जयंती कार्यक्रम 11 फरवरी से प्रारंभ
By Shubh Bhaskar ·
10 Feb 2026 ·
100 views
पांच दिवसीय महाराणा भूपाल सिंह जयंती कार्यक्रम 11 फरवरी से प्रारंभ
सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर लोकजन सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह जी की 142वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे मोहता पार्क स्थित प्रतिमा के पंचगव्य स्नान से होगा | कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की गत दिनों अक्षय लोकजन कार्यालय मैं महासचिव जय किशन चौबे द्वारा बुलाई गई कार्यकारिणी मीटिंग मैं इन पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समितियां बनाई गई
मुख्य पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह श्रमजीवी महाविद्यालय के नवीन सभागार मैं गुरुवार 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा| इसमे विभिन्न क्षेत्र मैं उत्कृष्ट कार्य हेतु 25 विभूतियों का सम्मान किया जायेगा शुक्रवार 13 फरवरी प्रातः 11 बजे कुलपति सचिवालय, विद्यापीठ विश्वविद्यालय मैं संगोष्ठी, शनिवार दोपहर 2.30 बजे सोमानी सभागार श्रमजीवी महाविद्यालय मैं काव्य गोष्ठी तथा रविवार 15 को प्रातः 8 बजे सर्वऋतु विलास मैं गायत्री यज्ञ होगा|
सभी कार्यक्रमों मैं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बाहर से प्रबुद्ध लोग शिरकत करेंगें