ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हर हिन्दू की छत पर भगवा ध्वज होना चाहिए महोबा के विराट हिन्दू सम्मेलन में गरजे अर्पित दास महाराज

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 65 views
हर हिन्दू की छत पर भगवा ध्वज होना चाहिए

महोबा के विराट हिन्दू सम्मेलन में गरजे अर्पित दास महाराज

दैनिक शुभ भास्कर राकेश पटेरिया उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
महोबा। गत सोमवार को एकता पैलेस महोबा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पहलगाम घटना की पीड़िता ऐशन्या द्विवेदी व अर्पित दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन
रहे।
सम्मेलन का शुभारम्भ चित्रकूट धाम से पधारे अर्पित दास महाराज ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सर्व प्रथम युवा ओजस्वी कवि शिवाजी ने अपनी कविताओं द्वारा हिन्दुओं को एकता के सूत्र में बाँधने का सफल प्रयास किया। तदुपरान्त मंच पर उपस्थित एक और कवि पंकज पंडित ने अपनी कविताओं में वीर रस के माध्यम से उपस्थित हिन्दुओं में जागृति का जोश भरा। चित्रकूट धाम के अर्पित दास महाराज ने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रकाश डालते हुए हिन्दुओं को सतर्क रहने का आह्वान किया। राम कथा स्थित एकता पैलेस के विशाल पंडाल में सहभागिता कर रहे सैकड़ों हिन्दुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी तक हम शांति शांति की बात करते रहे लेकिन अब क्रांति क्रांति की आवश्यकता है। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने उपस्थित हिन्दुओं से कहा कि सनातन धर्म का प्रतीक भगवा ध्वज अपनी अपनी छतों पर अवश्य लगाएं जिससे यह लगे कि हम हिन्दू राष्ट्र के निर्माण की और अग्रसर हैं। उन्होंने सभी हिन्दुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति न तो सरकार पर भरोसा करें और न ही पुलिस पर बल्कि स्वयं जागरूकता लाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। अपने भाषण में अर्पित दास जी महाराज ने कहा कि आजकल लव जिहाद माध्यम से हमारी बहन बेटियों को पथ भ्रष्ट करने का कुचक्र चलाया जा रहा है हमें इससे भी सावधान रहना होगा। आर एस एस के संघ प्रचारक ऋतुराज ने सभी हिन्दुओं को जाति पांति से ऊपर उठ कर एक रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा पडोसी किसी भी जाति का हो लेकिन वह केवल हिन्दू है इस भावना से ही उसे अपने से जोड़ने का कार्य करें। अंत में पहलगाम हमले में अपनी आँखों के सामने अपने पति शुभम द्विवेदी को खोने वाली ऐशान्या द्विवेदी ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को जाग्रत करते हुए कहा कि वे स्वयं भी हथियार चलाना सीखें और अपनी बेटियों में अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समझायें कि दूसरे धर्म के लोग कभी उनका हित नहीं कर सकेंगे बल्कि हिन्दू ही हिन्दू का सगा हो सकता है दूसरे धर्म का व्यक्ति कभी सगा नहीं हो सकता। लगभग तीन घंटे के इस विराट कार्यक्रम का संचालन महोबा के विद्वान संचालक जे के शिवहरे ने किया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube