राज पब्लिक माध्यमिक विद्यालय जालौर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन*
By Shubh Bhaskar ·
10 Feb 2026 ·
11 views
*राज पब्लिक माध्यमिक विद्यालय जालौर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन*
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर -टीलाराम सिंधल बिबलसर राज पब्लिक माध्यमिक विद्यालय जालौर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भंवरलाल परमार, जिला शिक्षा अधिकारी, जालोर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के. एन. भाटी, संरक्षक निजी विद्यालय संघ, जालोर ने की। इस अवसर पर संत सानिध्य सुरेशनाथ महाराज, धुणा धवला रोड़, जालोर तथा श्री श्री 1008 वीरमनाथ महाराज ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. अनिल पुंछल, कनिष्ठ विशेषज्ञ CHC, सायला, खसाराम मेघवाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, जालोर, मोहनलाल राठौड़, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, पुनमाराम परमार, सेवानिवृत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, ललित सुन्देशा, निदेशक मयूर शिक्षण संस्थान, जालोर, तेजपाल दहिया, बिल्डिंग ठेकेदार, भांगुराम सोलंकी, सुजानगढ़, चुरू, सोहनभारती, अध्यक्ष दत्तातरी सेवा समिति, सिन्दूर कर्नाटक उपस्थित थे। निदेशक तथा प्रधानाध्यापक महेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन एडवोकेट श्रवण कुमार चौहान बागरा ने किया। इस अवसर पर स्टाफ अभिषेक राठौड़, अरविंद राठौड़, गंगा, सुशीला, निरमा, अन्जू, गोपाल कुमार, दशरथ कुमार, संजयकुमार, सुष्मिता राज तथा सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
मुख्य अतिथि के रूप में भंवर लाल परमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है जो व्यक्ति को समाज में सम्मान दिला सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।अध्यक्षता करते हुए के एन भाटी ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज और देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए, विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में, और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।