ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बजीराबाद में गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 61 views
बजीराबाद में गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हरियाणा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा प्रदेश के बजीराबाद क्षेत्र में गौ माता को सम्मान दिलाने हेतु चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और गौ माता के सम्मान व संरक्षण के लिए संकल्प लिया।
बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गौ सेवा और गौ संरक्षण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ माता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सम्पूर्ण भारत में सक्रिय रूप से मैदान में है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube