ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ घाट पर सुबह-शाम आरती में जुट रही ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की टीम।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 36 views
गौ घाट पर सुबह-शाम आरती में जुट रही ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की टीम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बरेली- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की टीम गुलड़िया धाम क्षेत्र में बह रही श्री गंगा मैया के तट पर स्थित गौ घाट पर प्रतिदिन सुबह और शाम आरती व पूजा-अर्चना कर रही है। संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस धार्मिक गतिविधि में भाग ले रही है।
जानकारी के अनुसार ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज तथा गुलड़िया धाम के महंत एवं संगठन के कार्यकर्ता गौ पुत्र बैनाम सिंह गुरुजी द्वारा गुलड़िया धाम के पास बह रही गंगा नदी के घाट का नाम गौ माता के सम्मान में “गौ घाट” रखा गया था। संगठन द्वारा घाट के समीप करीब एक बीघा भूमि भी खरीदी गई, जहां “श्री राधे ब्रजवासी गौशाला” की स्थापना की गई है।
बताया जा रहा है कि गौ घाट पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-पाठ और आरती में शामिल होने पहुंच रहे हैं। वहीं घाट पर भगवान शिव की स्थापना भी की जा चुकी है, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहेड़ी तहसील कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया था। इसके अतिरिक्त लखनऊ स्थित कार्यालय को भी पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से गौ घाट को पक्का करवाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube