ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राजपुर बड़ा में शैक्षिक बाल मेले का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 12 views
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राजपुर बड़ा में शैक्षिक बाल मेले का आयोजन।

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़-
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजपुर बड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को शैक्षिक बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजपुर बड़ा सरपंच अंजना हेमंत भारद्वाज,महेंद्र शर्मा, प्यारेलाल जाटव,रामपति मीना, हेमलता गुर्जर,सपना शर्मा, रूपसिंह पिलोदा,छोटेलाल मीना,धर्मराज चौधरी,दिनेश सैनी,प्रियंका सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
बाल मेले के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान,गणित और कला से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं प्रदर्शनी प्रस्तुत की,जिनकी अतिथियों ने सराहना की। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनके सर्वांगीण विकास के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन भगलाया और जितेंद्र शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube