राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांथू में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान व विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ
By Shubh Bhaskar ·
09 Feb 2026 ·
24 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांथू में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान व विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर टीलाराम सिंधल बिबलसर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांथू में मंगलवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह, भामाशाह सम्मान एवं छात्र विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समां बांध दिया।
कार्यक्रम सारणेश्वर मठ के महंत रणछोड़पुरी महाराज के सानिध्य में किया गया जिसमें महंत ने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों, तभी सफलता प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश मीणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित सुमेरसिंह सांथू ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भामाशाह समाज का दर्पण होते हैं और उनके सहयोग से ही विद्यालयों का समग्र विकास संभव है। साथ ही ग्रामीण भामाशाहों के योगदान की सराहना की।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भामाशाह अध्यापक राणसिंह दहिया एवं राजपुरोहित छैलसिंह लसाजी इराणी का साफा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक मांगीलाल देवासी, भंवरलाल इराणी, चुन्नीलाल दोलोनी, विद्यालय स्टाफ से विद्यालय के मुकेश सोलंकी सहित श्रीमती बिंदू बैन गोस्वामी, संजय, बाला मैडम, सीमा बामणिया मैडम, ललिता दवे, राजेश कुमार दवे, रमेश कुमार दवे, मुकेश श्रीमाली, राणा राम, केशा राम सहित छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का शानदार संचालन पृथ्वीसिंह काबावत आकोली ने किया।