ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ELC कार्यक्रम में पर्यावरण बाल प्रतिभा श्रेया कुमावत का एसडीएम द्वारा सम्मान

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 45 views
ELC कार्यक्रम में पर्यावरण बाल प्रतिभा श्रेया कुमावत का एसडीएम द्वारा सम्मान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शनिवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जागरूक नागरिक की भूमिका के विषय में प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया कुमावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रभावशाली और विचारोत्तेजक प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि एसडीएम सुनील कुमार मीणा ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
श्रेया कुमावत न केवल शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी हैं, बल्कि सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। श्रेया द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं, जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा सहित राजेश धाकड़, डॉ. परमेश्वर लाल कुमावत,मनोज कुमावत,पर्वत कनावत,बुद्धि प्रकाश मीणा,उमेश जागेटिया,सुधा चौहान,ललिता धाकड़,रतना टेलर,सोनम लढ़ा,ज्योति रावत तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube