ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अनुजा निगम की ऋण योजनाओं के लिए ०6 फरवरी को होगा साक्षात्कार!

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 33 views
अनुजा निगम की ऋण योजनाओं के लिए ०6 फरवरी को होगा साक्षात्कार!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-
राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम (अनुजा निगम) द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत पूर्व में आयोजित साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे आशार्थियों के लिए एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है।
निगम के परियोजना प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी अनुपस्थित आशार्थियों के लिए ०6 फरवरी को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति छात्रावास (द्वितीय), नजर बगीची,संस्कृत कॉलेज के पीछे,घोडाफेर चौराहे के पास,अलवर में प्रातः 10 बजे से दोपहर ०2 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होने वाले आशार्थियों के आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे। अतः संबंधित आशार्थियों से समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की गई है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube