ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उदयपुर जिले में मोर को पकाकर खाने की थी तैयारी, कांग्रेसी नेता की पार्टी से पहले पहुंची पुलिस,तीन गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 167 views
उदयपुर जिले में मोर को पकाकर खाने की थी तैयारी, कांग्रेसी नेता की पार्टी से पहले पहुंची पुलिस,तीन गिरफ्तार।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर:- राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीलख गांव में कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष अपने हिस्ट्रीशीटर साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोर का शिकार कर नॉनवेज पार्टी की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलख गांव के एक खेत में मोर का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल (45) के खेत में बने कमरे में तीन लोग मोर का मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे।
*हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार:*
पुलिस ने मौके से रूपलाल के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा (55) और उसके साथी राकेश मीणा (38) को गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन मीणा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 16 से ज्यादा राजस्थान में दर्ज बताए गए हैं।
*वन विभाग ने की शिकार की पुष्टि:*
मौके से मोर के पंख और अधजला सिर बरामद हुआ, जिसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद मोर के शिकार की पुष्टि की। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने नॉनवेज पार्टी के उद्देश्य से मोर का शिकार किया था।पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां रिमांड की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube