ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मधुमक्खी पालन योजना में 40 प्रतिशत अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 24 views
मधुमक्खी पालन योजना में 40 प्रतिशत अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
उद्यान विभाग द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन योजना के अंतर्गत जिले के इच्छुक कृषकों को 40 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषक राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उद्यान विभाग के उप निदेशक के.एल. मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। योजना का लाभ लेने हेतु कृषक के पास न्यूनतम 0.40 हेक्टेयर भूमि का भू-स्वामित्व होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत एक कृषक को अधिकतम 50 मधुमक्खी पालन बॉक्स एवं 50 मधुमक्खी कॉलोनी पर अनुदान दिया जाएगा। साथ ही कृषकों को मधुमक्खी पालन किट निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने नजदीकी कृषि एवं उद्यानिकी पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं अथवा सरस डेयरी के सामने स्थित कार्यालय उप निदेशक उद्यान में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष संख्या 7877645335 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube