वानर सेना की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस
By Shubh Bhaskar ·
08 Feb 2026 ·
30 views
वानर सेना की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस
दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज सुन्दर बालाजी मंदिर चौपासनी में वानर सेना को मुंगफली, चने, खजुर, मटर, केला का भोजन कराकर रविवार सेवा दिवस मनाया गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को भोजन कराना, सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर, स्ट्रेचर टोली भेंट करना आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता हैं
गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य किए जाते है फाउंडेशन द्बारा पिछले 3-4 सालो से लगातार महिने की 5-7 सेवा कार्य किए जा रहे है गहलोत ने आमजन से अपील की है की इस पुण्य सेवा कार्य मे आप अधिक से अधिक संख्या मे रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे इस दौरान आज विजयलक्ष्मी हर्ष, रामनारायण थिरोदा, वीना सखरानी, पंकज सैन, डिम्पल जोया, खुशबू सैन आदि उपस्थित थे।