ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम मोहाना में प्रवेश द्वार का भूमि पूजन, विधायक निधि से हुआ भव्य निर्माण

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 330 views
ग्राम मोहाना में प्रवेश द्वार का भूमि पूजन, विधायक निधि से हुआ भव्य निर्माण
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
उरई(जालौन)
उरई सदर क्षेत्र के विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा ग्राम मोहाना में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की आधारशिला रखी गई। विधायक निधि से बनने वाले स्वामी ब्रह्मानंद लोधी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि यह प्रवेश द्वार केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि महान विभूतियों के सम्मान और उनकी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक निधि का सदुपयोग किया जा रहा है और गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास जारी है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भगवान दास राजपूत, मनोज राजपूत, रविंद्र प्रताप सिंह, करन सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, मुन्ना राजपूत, बृजमोहन राजपूत, निशा राजपूत, मंजू राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, जीतू राजपूत, हृदेश राजपूत, मंगल राजपूत, भरत राजपूत, आकाश त्रिवेदी, सुशील राजपूत, प्रशांत अवस्थी, आकाश राजपूत सहित समाज के प्रधान एवं अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के गौरव से जोड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रवेश द्वार के निर्माण से गांव की पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube