ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में अम्बेडकर विचार मंच की बैठक सम्पन्न हुई।

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 55 views
शाहपुरा में अम्बेडकर विचार मंच की बैठक सम्पन्न हुई।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा में अम्बेडकर विचार मंच की बैठक रविवार को साय पांच बजे रखी गई।इस मीटिंग में तहसील कार्यकारणी के बारे में चर्चा की गई।आगामी समय मे अम्बेडकर विचार मंच की कार्यकारणी पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विस्तार किया जाएगा।शाहपुरा शहर में जहा समुदाय के परिवार निवास करते है वहा पर हर माह में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे महापुरुषों की जीवन के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।युवाओं के साथ सदस्यता पर चर्चा कर तहसील स्तर की कार्यकारणी बनाई जाएगी व युवाओं को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा।
आगामी बैठक 27 फरवरी को की जाएगी जिसमें नई कार्यकारणी के साथ नए सदस्य बनाये जायेगे और आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की जाएगी।
आज की बैठक अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर की अगुवाई में की गई।जिसमे महादेव रेगर,देबीलाल निंदरिया,रामचन्द्र बैरवा,राजूलाल रेगर,भवर लाल रेगर,अनिल घुसर,भैरू लाल खटीक फौजी,लादुराम जागेटिया,पुष्पेंद्र घुसर,कमलेश,राजेन्द्र खटीक, रमन बैरवा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube