ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धाकड़ समाज ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर किया ऊर्जा मंत्री नागर व विधायकों का स्वागत

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 33 views
धाकड़ समाज ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर किया ऊर्जा मंत्री नागर व विधायकों का स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

पण्डेर-राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं जहाजपुर–कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा और शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा शनिवार को नराणा स्थित नालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां विधायक मद से स्वीकृत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित छायागृह (टिन शेड) के शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल मेवाड़ धाकड़ समाज की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में ऊर्जा मंत्री एवं विधायकों के आगमन पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई तथा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। समाज की ओर से अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। ऊर्जा मंत्री नागर ने नालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की, इसके पश्चात विधायक मद से निर्मित छायागृह का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा एवं जहाजपुर–कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा उपस्थित रहे। साथ ही पण्डेर में भी ऊर्जा मंत्री एवं विधायक गोपीचंद मीणा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान जहाजपुर कौशल किशोर शर्मा, प्रधान कोटड़ी करण सिंह बेलवा,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जहाजपुर मांगीलाल जैन,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पारोली दुर्गालाल धाकड़,अखिल मेवाड़ धाकड़ महासभा अध्यक्ष सरवन धाकड़, धाकड़ समाज कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवीलाल धाकड़, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष बालूराम धाकड़, नालेश्वर महादेव मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष गोपाललाल धाकड़, ग्राम पंचायत बावड़ी की प्रशासक मैना देवी जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube