ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिंदू सम्मेलन-परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के उत्सव- विभाग प्रचारक मनोज जी

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 101 views
हिंदू सम्मेलन-परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के उत्सव- विभाग प्रचारक मनोज जी
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
एट ( उरई )
आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे सकल हिन्दू समाज के सहयोग से डकोर खंड के एट कस्बा मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी अखिलेश्वर जी साध्वी अर्पिता जी महंत गुरु प्रसाद शर्मा जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झांसी विभाग प्रचारक मनोज जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने उद्बोधन मे विभाग प्रचारक मनोज जी ने कहा हमारा देश भारत ऐसा देश है जिसे सोने की चिड़िया के नाम से पुकारे जाने का गौरव प्राप्त है क्योंकि यह भारत ही ऐसा देश है जहाँ के प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से सम्पूर्ण विश्व मे समृद्ध राष्ट्र रहा है हमारे देश का स्वर्णिम इतिहास वैभवशाली संस्कृति, औपनिवेशिकि भारत की समृद्धि को बयां करती है।
भारत मे गुरुकुलों के ज्ञान समृद्धशाली शिक्षण व्यवस्था का सम्पूर्ण विश्व लोहा मानता जब विश्व ज्ञान की चाह रखता था तब हमारे देश ने विश्व को उच्च स्तरीय शिक्षा पद्धति से परिचित करा दिया था मैकाले भारत आया वह यहाँ की शिक्षण व्यवस्था को देख हद प्रदेश हुआ और यहाँ से ज्ञानार्जन कर पश्चिमी शिक्षा व्यवस्था लागू करने का सफल प्रयास कर शिक्षा व्यवस्था मे बदलाव कर सांस्कृतिक विरासत को छिन्नभिन्न करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा हिंदुओं को एकजुट होना होगा, तभी हमारी संस्कृति और धर्म बचेगा और भारत पुनः अपने उसी वैभव पर पहुचेगा उन्होंने कहा कि देश में कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद की जरूरत है। कहा कि जात-पांत की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई एवं संस्कारों और संस्कृति का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय मे बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कृति और संस्कार देने की आवश्यकता है।
साध्वी अर्पिता जी ने कहा हमे अपनी भाषा वेशभूषा खानपान घूमने के स्थान भारतीय संस्कृति के अनुकूल रखना चाहिये हमे अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है देश के संसाधनों का उचित प्रयोग करना है विश्व के अंदर सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि कहीं है तो वह हमारे देश के पास है इसीलिये भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है हमें अपने धर्म की भी रक्षा करनी है क्योंकि वही संस्कृति बचेगी जिसकी जडें मजबूत होंगीं।
अंत मे सभी को पूज्य अखिलेश्वरी जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ और सभी ने भारत माता की आरती की कार्यक्रम मे जिला प्रचारक शिवम ,सेवा प्रमुख पूरन लाल जी ,खंड प्रचारक शैलेंद्र जी खंड कार्यवाह रविन्द्र जी अभिलाष जी ओमप्रकाश जी अयोध्या प्रसाद जी अजय राठौर जी सहित मंडल के बंधु मातायें बहने उपस्थित रहीं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube