ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में श्रीराम मंदिर से 1500 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा व संत गुलाब दास महाराज का प्रथम आगमन

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 130 views
शाहपुरा में श्रीराम मंदिर से 1500 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा व संत गुलाब दास महाराज का प्रथम आगमन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-केसरी सिंह बस्ती एवं सर्व हिंदू समाज शाहपुरा की ओर से नगर में भव्य कलशयात्रा का आयोजन किया गया।कलशयात्रा का शुभारंभ श्री राम मंदिर, उदयभान गेट,वेलकम होटल,रामद्वारा, बारहठ स्मारक त्रिमूर्ति चौराया,कुंडगेट,चमना बावड़ी व सदर बाजार होते हुए बालाजी की छतरी से महलों के चौक पहुची।
कलशयात्रा में सीताराम बाबा व मातृ शक्ति ने केसरिया साफा धारण कर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ नगर में धर्म, संस्कृति और सनातन चेतना का संदेश दिया। केसरिया ध्वजों से सजी रैली ने पूरे शाहपुरा को भगवामय वातावरण से सराबोर कर दिया।
यह शोभायात्रा सुबह 11:15 बजे श्री राम मंदिर से जिसमें 1500 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए महलों के चौक पहुंची।
दोपहर 2:15 बजे उदयपुर से पधार रहे संत गुलाब दास महाराज महलों के चौक में धर्मसभा को संबोधित कर आशीर्वचन प्रदान किया। महाराज का यह शाहपुरा में प्रथम आगमन होने से नगरवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान महलों के चौक में संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सर्व हिंदू समाज एवं आयोजन समिति ने नगर की समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube