ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ कस्बे में विद्युत कटौती से नागरिक परेशान, विद्युत कटौती पर रोक लगाने की उठी मांग।

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 52 views
राजगढ़ कस्बे में विद्युत कटौती से नागरिक परेशान,

विद्युत कटौती पर रोक लगाने की उठी मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे में लगातार हो रही विद्युत कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के फीडर नंबर ०1 एवं ०2 पर प्रतिदिन रात ०1 बजे से सुबह ०4 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे पूरे कस्बे में अंधेरा छाया रहता है।
इस संबंध में राजगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने राजगढ़ विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। वहीं कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि यह कटौती सहायक अभियंता के आदेशानुसार की जा रही है।
अत्यधिक अंधेरे के कारण रात के समय रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कस्बे में चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। बिजली कटौती के चलते मालाखेड़ा बाजार,चौपड़ बाजार,स्टेशन रोड,माचाड़ी चौक,गोविंद देवजी क्षेत्र,कुंड मोहल्ला सहित प्रमुख बाजारों में घोर अंधेरा बना रहता है। रात के समय अंधेरे और आवारा कुत्तों के आतंक के कारण नागरिकों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक मांगे लाल मीणा को भी अवगत करा दिया है। राजगढ़ विकास मंच द्वारा जल्द ही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube