ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रियल किंग आंफ बसवा मुकेश भामाशाह ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश सचिव का किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 124 views
रियल किंग आंफ बसवा मुकेश भामाशाह ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश सचिव का किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगा हुआ है।दिनांक 21 दिसम्बर को दोपहर रियल किंग आंफ बसवा के मुकेश भामाशाह ने बाबडी वाले बालाजी मंदिर परिसर में एक गौशाला स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक आयोजित की। इसमें सभी क्षेत्र वासियों और गौ रक्षको को बुलाया। यह बैठक अखिलेश कुमार छैला की अध्यक्षता में कि गई। इस बैठक में गिर्राज सिंह ने एक बीघा जमीन देने की घोषणा की और मुकेश भामाशाह ने दस लाख रुपए देने का बड़ा ऐलान किया तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी का सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया और कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का बड़ा सहयोग है जो चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगे रहते हैं। राजस्थान प्रदेश में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है। तथा गिर्राज सिंह ने कहा कि जयपुर में कुछ समय पहले एक श्रीमद्भागवत पुराण कथा आयोजित हुई थी व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज का जप,तप देखने को मिला था। परीक्षित के रूप में बालाजी महाराज को बनाया था। और गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने पूरा कार्यक्रम किया। ऐसे संत इस भूलोक पर बहुत कम है। राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ माता के लिए जीवन समर्पित कर चुके हैं और चौबीसों घंटे नंगे पैर रहते हैं।ना पैसे से कोई मतलब,ना शौक मौज,ना खाने पीने की चिंता केवल एक चिंता रहती है गौ माता राष्ट्र माता घोषित कब होगी,और गौ माता की घर घर में पूजा कब होगी। क्योंकि उसके जीवन का बड़ा महत्व व लक्ष्य है कि गौ माता की घर घर में पूजा पाठ होते ही जीवन का लक्ष्य पूरा हो जाएगा और जीवन समाधि ले लेंगे।

ऐसे संत इस भूलोक पर आते जाते रहते हैं कलियुग में गौ माता के लिए समर्पित ऐसा संत कोई नहीं है जो एक लक्ष्य लेकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं वैष्णव सम्प्रदाय के संत तो बड़े बड़े कार्य करने के लिए इस भूलोक पर आते हैं और जीवन समर्पित कर देते हैं जैसे-हरिदास महाराज जिन्होंने बांके बिहारी जी महाराज को स्थापित किया (बांके बिहारी जी महाराज को भक्ति से वृन्दावन धाम में बुलाया), संत रविदास महाराज जिन्होंने गंगा मैया को खटोली में प्रकट किया, तुलसी दास महाराज जैसे अनेकों संत का इतिहास गवाह है

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube