ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महावीर हिल्स में प्रवेश की सड़क पर पत्थर की बाउंड्री से अतिक्रमण व सरकारी सड़क को तोड़ रहे पड़ोसी किराएदार जिला प्रशासन शायद हादसे के बाद जागेगा

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 23 views
महावीर हिल्स में प्रवेश की सड़क पर पत्थर की बाउंड्री से अतिक्रमण व सरकारी सड़क को तोड़ रहे पड़ोसी किराएदार
जिला प्रशासन शायद हादसे के बाद जागेगा
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
जिला मुख्यालय के बड़गांव उपखण्ड के सुखेर के महावीर हिल्स में पानी की टंकी के पास के पड़ोसी ने सड़क पर पत्थर से अतिक्रमण कर कब्जा कर दिया है जिससे चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है उसी के समीप दूसरे मकान के विचित्र किराएदार जो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रहते हुए सड़क पर बर्तन, कपड़े धुलाई व नहाने का कार्य कर रहे है जिससे सड़क की एक तरफा सीमेंट ही गायब होकर हादसे का खतरा बना हुआ है।जिला प्रशासन शायद हादसे का इंतजार कर रहा है।उसके बाद ही इस सड़क पर निर्मित अतिक्रमण व सड़क तोड़ने वालों पर कार्यवाही होगी।कोलोनी निवासियों द्वारा पूर्व में कई बार इस संदर्भ में अवगत करा पीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई पर यूआईटी के अधिकारियों ने बताया कि यूडीए से रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube