ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर वीर हनुमान वृंदावन बस्ती में कल होगा विराट हिंदू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा से होगी शुरुआत

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 105 views
पीपाड शहर वीर हनुमान वृंदावन बस्ती में कल होगा विराट हिंदू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा से होगी शुरुआत

​पीपाड शहर । शहर की वीर हनुमान वृंदावन बस्ती में कल धर्म और आस्था का बड़ा संगम होने जा रहा है। क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें संतों का सानिध्य और प्रखर वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
​कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए संयोजक ओमप्रकाश टाक ने बताया कि आयोजन को लेकर हिन्दू समाज के लोगों में भारी उत्साह है।आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्म ध्वजा के साथ शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेंगे। सुबह 10 बजे मुख्य सम्मेलन का शुभारंभ होगा। सम्मेलन को रामद्वारा जोधपुर के संत मनोहर दास महाराज एवं अन्य प्रमुख संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित पराशर सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह को हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों पर संबोधित करेंगे।इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और संतों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा है जिसमे सुरेश टाक, सुरेंद्र टाक, पीयूष शर्मा,संजय परिहार,अनिल टाक, भगवान परिहार,मदनलाल चारण मुख्य भूमिका निभा रहे है

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube