ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुस्तफाबाद परखम में गौवंश के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 447 views
मुस्तफाबाद परखम में गौवंश के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- फरह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत श्री दीनदयाल उपाध्याय गौ चिकित्सालय केन्द्र स्थित गांव मुस्तफाबाद परखम में बीती रात गौवंश के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह पर आरोप है कि उसने पड़ोसी विरेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह की गाय के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान गाय के तेज आवाज में रंभाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत फरह थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की सहायता से गाय का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। सुबह करीब आठ बजे गाय को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों ने भी मामले पर चिंता व्यक्त की और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube