ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घूसखोर पंडित फिल्म पर बैन लगाने की मांग, डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने लिखा मंत्रालय को पत्र।

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 39 views
घूसखोर पंडित फिल्म पर बैन लगाने की मांग, डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने लिखा मंत्रालय को पत्र।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सर्व समाज जागृति संघ (रजिस्टर्ड) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा अखिल भारतीय संयुक्त ब्रहमान समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली को पत्र लिखकर फिल्म के शीर्षक और विषयवस्तु पर आपत्ति जताई है, तथा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
डॉ. शर्मा ने पत्र में कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर में ब्राह्मण समुदाय के नाम को अपराध, भ्रष्टाचार और अनैतिकता जैसे नकारात्मक भावों से जोड़ना अत्यंत अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों ब्राह्मण समाज की सामाजिक गरिमा और सम्मान पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि ब्राह्मण समाज का देश की आजादी, संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। ऐसे में मनोरंजन के नाम पर किसी जाति या वर्ग विशेष को अपमानित करना उचित नहीं है।
डॉ. शर्मा ने मांग की है कि फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से ऐसा कानून बनाने की भी मांग की है जिससे भविष्य में किसी भी जाति या वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube