ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

5 वर्ष के कार्यकाल के अनुभव किया साझा शाहपुरा पालिका बोर्ड का विदाई समारोह आयोजित हुआ

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 104 views
5 वर्ष के कार्यकाल के अनुभव किया साझा
शाहपुरा पालिका बोर्ड का विदाई समारोह आयोजित हुआ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर पालिका बोर्ड का विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें विधायक डॉ.लालराम बैरवा के मुख्य अतिथि,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चन्द्र रेगर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य,उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार मीणा,डीएसपी ओम प्रकाश विशनोई,पालिका उपाध्यक्ष राजी देवी धाकड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी,आयुक्त रिंकल गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत किया गया।पालिका के पक्ष-विपक्ष के वार्डो के पार्षद मौजूद रहे।सभी पार्षदों द्वारा पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी व उपाध्यक्ष राजी देवी धाकड़ का भी स्वागत किया गया।पार्षदों द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल के अभुभव साझा किया गया।
कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज सुगन्धि,पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र बोहरा,पार्षद राजेश सोलंकी,पार्षद राजेश खटीक,पार्षद पूजा कोली,पार्षद रचना मिश्रा,नगर अध्यक्ष बाल मुकन्द तोषनीवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।मंच संचालन राकेश भट्ट द्वारा किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube