ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम रेंढर मे संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 28 views
संगठित हिन्दू सामर्थ्यवान भारत - बौद्धिक प्रमुख डा०अखंड
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुदेलखंड उरई-
ग्राम रेंढर मे संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

नदीगाँव खंड के रेंढर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे सकल हिन्दू समाज के सहयोग से शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ संगीत टीम द्वारा हनुमान चालीसा व भक्ति गीतों के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों के तहत हिंदू सम्मेलन में सभी वर्ग के लोगों व मातृशक्ति को प्रमुख स्थान दिया गया। मंचासीन अतिथिगण श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दूधाधारी जी महाराज,महंत रामदूत दास जी (धर्म गुरु) कानपुर प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख अखंड प्रताप जी द्वारा भारत माता व प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख डा०अखंड जी ने सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म पर होने वाले महापुरुषों शूरवीरों की शहादत को याद करते हुये नमन करते हुये कहा छत्रपति शिवाजी, संभा जी, गुरु गोविंद सिंह और उनके चार बच्चों के राष्ट्रहित मे दिये बलिदान से सदैव प्रेरणा लेना चाहिये। शहीद भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त,खुदीराम बोस ने युवावस्था मे माँ भारती के लिये बलिदान दिया।
जब भारत मे ही तथाकथित कुछ लोग भारत को हिन्दूराष्ट्र न मानने की बात कहने लगे तब संघ संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर मे पूरे हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और शाखा पद्धति से राष्ट्रभक्त स्वयंसेवकों का निर्माण करना शुरू किया जो अब सौ वर्ष पश्चात भी गांव गांव नगर नगर मे हिन्दुव: सोदरा: सर्वे न हिंदू पतितो भवेत् के भाव के साथ समाज को समरस करने मे कार्यरत हैं।
पूज्य दूधाधारी जी महाराज के आशीर्वचन के पश्चात सभी भारतमाता की आरती मे सहभागी बने।
कार्यक्रम मे खंड कार्यवाह मान सिंह,महेश चंद पांडे ,गोविंद तिवारी, डा०पुष्पेन्द्र,राकेश पटेल, देवांग ,पंकज, चिराग, सहित मंडल के बंधु मातायें बहनें उपस्थित रहीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube