मुम्बई (महाराष्ट्र) की जेल में 7 साल रहा है जेल मे एक अवैध ऑटो पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस 7.65 MM सहित दो आरोपी गिरफ्तार
By Shubh Bhaskar ·
06 Feb 2026 ·
13 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग"
प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस की प्रभावी कार्यवाही आधुनिक पिस्टल एवं कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपी सलाम मोहम्मद मंसूरी MCOCA ACT के तहत मुम्बई (महाराष्ट्र) की जेल में 7 साल रहा है जेल मे एक अवैध ऑटो पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस 7.65 MM सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा फायरिंग की बडी घटना को अंजाम से पूर्व ही आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के कई प्रकरणों में है वांछित।
जिला विशेष टीम एवं थाना मोडक की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजित शंकर ने बताया कि थाना मोडक पुलिस एवं डीएसटी टीम कोटा ग्रामीण द्वारा 06 फरवरी को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये मुल० 1- सलाम मोहम्मद मसूरी पुत्र बशीर मोहम्मद मसूरी जाति मुसलमान उम्र 39 साल निवासी मोची मौहल्ला भानपुरा थाना भानपुरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश 2-अरशील पुत्र अब्दुल साहद गारा जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 21 यादव मौहल्ला रामगजमण्डी थाना रामगंजमण्डी जिला कोटा को एक अवैध ऑटो पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस 7.65 MM मय एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लसर सहित दो अभियुक्तों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कार्यवाही: महानिदेशक पुलिस राजरथान द्वारा राज्य में अवैध हथियार व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसकी पालना में पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के आदेशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा आरपीएस व वृत्ताधिकारी वृत रामगंजमंडी कोटा ग्रामीण घनश्याम आर०पी०एस० के सुपरविजन में डीएसएटी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद एवं पुलिस थाना मोडक की सयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। अभियान के दौरान टीम के सदस्य गौतम पंकज कानि० को सूचना मिली कि "सलाम मंसूरी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिये हथियार सहित कोटा जा रहा है" उक्त सूचना पर 06 फरवरी को एनएच 52 पडाव स्थल के पास ढाबादेह पर टीमों द्वारा संयुक्त चैकिंग की गई तो तो दौराने चैकिंग दो मुलजिमान 1 सलाम मोहम्मद
मसूरी पुत्र बशीर मोहम्मद मसूरी जाति मुसलमान उम्र 39 साल निवासी मोची मौहल्ला भानपुरा थाना भानपुरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश 2 अरशील पुत्र अब्दुल साहद गारा जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 21 यादव मौहल्ला रामगंजमण्डी थाना रामगंजमण्डी एक अवैध ऑटो पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस 7.65 MM सहित मय बिना नम्बरी पल्सर मोटरसाईकिल के मिले जिनको नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः- 06 फरवरी को डीएसटी जिला कोटा ग्रामीण व पुलिस थाना मोडक की विशेष टीम द्वारा संयुक्त रूप से एनएच 52 पडाव स्थल के पास ढाबादेह पर अवैध हथियार एवं अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु नाकाबंदी प्रारम्भ की गयी। दौराने नाकाबंदी 02 व्यक्ति झालावाड की तरफ से बिना नम्बरी पल्सर मोटरसाईकिल पर तेज गति से आते हुए नजर आए। जिनको नाकाबंदी टीम द्वारा रूकवाया गया तो मोटरसाईकिल को घुमाकर वापस भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस टीम की सर्तकता से घेरा देकर दोनों को रुकवाया गया तथा संदिग्ध नजर आने पर तलाशी ली गयी तो मुल. सलाम मोहम्मद मंसूरी के पास एक ऑटो पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस तथा मूल. अरशील के पास एक जिंदा कारतूस मिला। जिन्हें जप्त किया जाकर कब्जे पुलिस लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बरी पल्सर मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। आरोपीगणों से पूछताछ की गई तो आरोपी सलाम मोहम्मद मंसूरी द्वारा जहीर निवासी भानपुरा के साथ पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कोटा में घटना कारित करने हेतु जाना बताया तथा मूल. सलाम मोहम्मद मंसूरी MCOCA ACT के तहत मुम्बई जेल में 7 साल रहा है। उपरोक्त घटना कम में मुलजिमानों के विरूद्ध पुलिरा थाना मोडक पर मुकदमा न० 33/2026 धारा 3/25, 9/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।