सीएमएचओ उदयपुर ने जाने मूकबधिर बालको के हाल मूकबधिर बालको को खिलाएंगे उनका पसंदीदा भोजन
By Shubh Bhaskar ·
22 Dec 2025 ·
23 views
सीएमएचओ उदयपुर ने जाने मूकबधिर बालको के हाल
मूकबधिर बालको को खिलाएंगे उनका पसंदीदा भोजन
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
बडगांव उपखण्ड के सुखेर में संचालित लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा के मूकबधिर बालक छात्रावास, सुखेर का निरीक्षण सीएमएचओ,उदयपुर श्री अशोक आदित्य द्वारा किया गया।सीएमएचओ द्वारा साइन लेंग्वेज में मूकबधिर बालको से वार्तालाप किया गया।उसके पश्चात मूकबधिर बालको को प्रदत्त हियरिंग ऐड की जानकारी ली गई।सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि वे इन बालको का पसंदीदा भोजन इनको एक दिन खिलाएंगे।सीएमएचओ द्वारा छात्रावास की व्यवस्था के प्रति संतोष प्रकट किया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।