ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आधार–जन्म प्रमाणपत्र से वंचित सैकड़ों बच्चे, सरकारी योजनाओं से कट रहा भविष्य

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 31 views
आधार–जन्म प्रमाणपत्र से वंचित सैकड़ों बच्चे, सरकारी योजनाओं से कट रहा भविष्य
ललितपुर के ग्रामीण अंचलों में दस्तावेज़ी लापरवाही बनी शिक्षा और राशन में सबसे बड़ी बाधा
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक उदासीनता के चलते सैकड़ों बच्चे आज भी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र जैसे बुनियादी दस्तावेज़ों से वंचित हैं। इसके कारण न सिर्फ़ बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है, बल्कि स्कूलों में नामांकन और सरकारी योजनाओं का लाभ भी अधर में लटका हुआ है।
मामला ग्राम गोर्स, ब्लॉक बिरधा, तहसील एवं जिला ललितपुर से जुड़ा है, जहाँ अनुसूचित जाति एवं अत्यंत गरीब मजदूर परिवारों के लगभग 500 बच्चे आज भी पहचान के सरकारी दस्तावेज़ों से वंचित हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन दस्तावेज़ न होने के कारण उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड न होने से बच्चों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है, जिससे उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की अनिवार्यता के कारण बच्चे शिक्षा से भी वंचित हो रहे हैं।
समाज सेविका रोशनी चाँद ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल दस्तावेज़ों की कमी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव-गांव विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाएं, ताकि कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं और शिक्षा से वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो यह समस्या आने वाले वर्षों में और गंभीर सामाजिक संकट का रूप ले सकती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक सैकड़ों बच्चों को उनकी पहचान और अधिकार मिल पाते हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube