ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्वशासी मेडिकल कॉलेज में मरीज हितैषी पहल को गति

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 33 views
स्वशासी मेडिकल कॉलेज
में मरीज हितैषी पहल को गति

दिव्यांग व सामान्य शौचालय, गार्ड रूम का लोकार्पण; बाल विवाह रोकने की दिलाई गई शपथ

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड सूरज सिंह ललितपुर:स्वशासी मेडिकल कॉलेज
मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, ललितपुर में आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में एक अतिरिक्त दिव्यांग शौचालय तथा एक सामान्य शौचालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण कर उन्हें आमजन के उपयोग के लिए प्रारंभ कर दिया गया। इन जनोपयोगी सुविधाओं का लोकार्पण सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज की रीढ़ होती हैं और आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं सम्मानजनक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में उनके माध्यम से लगातार विकासात्मक और जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ मरीजों और उनके तीमारदारों को मिल रहा है। विधायक ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ल ने विधायक द्वारा अस्पताल के विकास के लिए दिए जा रहे निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शौचालय जैसी सुविधाएं मरीजों की गरिमा और सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं तथा यह पहल मरीज-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में नवनिर्मित गार्ड रूम का भी लोकार्पण किया गया। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, समस्त स्टाफ, मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने नारी सशक्तिकरण के तहत बाल विवाह को रोकने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। इस पहल को सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. पवन सूद, डॉ. एम.सी. गुप्ता, डॉ. डी.के. राज, डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मधुरेंद्र, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. कलीम, डॉ. विशाल जैन, श्री एस.के. तिवारी, श्री नंदलाल यादव, श्री सौरभ, श्रीमती पारुल सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube