ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 19 views
संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल राजस्थान संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अति. जिला कलेक्टर को मिनी सचिवालय में ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन समिति के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश स्तरीय ज्ञापन दिवस के तहत सौंपा गया।
ज्ञापन में समिति ने आगामी बजट में सरकारी विभागों में वर्षों से कार्यरत प्लेसमेंट कार्मिकों की न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की है। समिति के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा ठेका प्रथा समाप्त कर राजकीय संस्था गठन की घोषणा अब तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई है, जिससे कर्मचारियों में निराशा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को सरकार से ठेका प्रथा बंद किए जाने की उम्मीद है।
इस दौरान समिति के प्रदेश महामंत्री ऋतिक रोशन, इकाई अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मुरली सैन, विजेन्द्र कुमार योगी, आदित्य सैन, अमित यादव, राहुल सैन, धर्मपाल मीणा, रवि कुमार, नीरज कुमार, शरजनीश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube