गौ सम्मान अभियान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत उतरी मैदान में।
By Shubh Bhaskar ·
06 Feb 2026 ·
74 views
गौ सम्मान अभियान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत उतरी मैदान में।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कोटपूतली- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कोटपूतली में पदयात्रा एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत पूरे देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में आयोजित पदयात्रा के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। आयुक्त द्वारा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान राकेश सरदाना, मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष गो पुत्र सुभाष डाडा, गो पुत्र सागरमल घोघड़, गो पुत्र आकाश आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन ने सभी भारतवासियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए एकजुट होकर आगे आएं तथा आगामी 27 अप्रैल को देशभर में गौ सम्मान दिवस उत्साहपूर्वक मनाएं।