ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चतुर्थ चरण पादुका अभियान के तहत: सर्व समाज हेल्प टीम ने स्कूली बच्चों को पहनाईं चरण पादुका।

By Shubh Bhaskar · 22 Dec 2025 · 41 views
चतुर्थ चरण पादुका अभियान के तहत: सर्व समाज हेल्प टीम ने स्कूली बच्चों को पहनाईं चरण पादुका।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-राजगढ़:- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलवा के गोरखपुरा गांव में सोमवार को 'सर्व समाज हेल्प टीम समिति राजगढ़' द्वारा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय उच्च माध्यमिक संस्कृत गोरखपुरा के बच्चों को जूते और जुराब पहनाए कार्यक्रम से पहले मां सरस्वती के समकक्ष दीप प्रज्वलित किया गया,टीम के सदस्य सैतान भाकरी,मुकेश पलवा ने बताया कि समिति द्वारा चतुर्थ चरण पादुका अभियान के तृतीय चरण में गोरखपुरा के स्कूल के सभी बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए टीम के सदस्यों ने अपने हाथों से उन्हें चरण पादुका (जूते जुराब) पहनाईं। टीम का मुख्य लक्ष्य शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करना और सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं ग्रामीणों व विधालय प्रबंधन समिति ने टीम के सदस्यों का मान-सम्मान किया और प्रधानाध्यापक व पलवा सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मीना ने आभार व्यक्त करके धन्यवाद दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मीना आदुका ने की,जुते व जुराब वितरण के दौरान पलवा टीम के वरिष्ठ सदस्य सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मीना, ढिगावडा सरपंच कमलेश मीना, टीम अध्यक्ष महेंद्र मीना,सह संयोजक सुनिल भांकरी,मुकेश बमणावत पलवा,महेंद्र कसाना, राजेश कोठीनारायणपुर,मुनेश भूरपहाड़ी,सैतान भांकरी,मोहिन खान,स्कूल स्टाफ नोनिहाल अग्रवाल,पंकज,अभिलखा, लोकेश गोंड सहित ग्रामवासी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube