ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने गंभीर घायल श्वान का किया रेस्क्यू

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 40 views
एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने गंभीर घायल श्वान का किया रेस्क्यू


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान गजेंद्र मालवीय बिछीवाड़ा। फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र के बिछीवाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक श्वान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में श्वान के पिछले दोनों पैर जाम हो गए, जिसके चलते वह आगे के दो पैरों के सहारे चलने को मजबूर था। श्वान की हालत देखकर कमलेश लोहार ने तत्काल गजेन्द्र मालवीय के माध्यम से एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और घायल श्वान का रेस्क्यू कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
रेस्क्यू के दौरान दलीचंद लोहार सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी द्वारा श्वान के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube