ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान: सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 175 views
राजस्थान: सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

नागौर-नागौर के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर बनी दुकान में आभूषण बनाने के कार्य के दौरान सात ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।
चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था।
पास की छत पर जा बैठा कबूतर
इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।
जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया।
चर्चा का विषय बनी घटना
व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।
सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पूरे दिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube