ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर की पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निफ्ट जोधपुर में सीखे हुनर के गुर

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 152 views
पीपाड शहर की पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निफ्ट जोधपुर में सीखे हुनर के गुर

​व्यावसायिक शिक्षा के तहत छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण और एक्सपोजर विजिट

​पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत जोधपुर का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने करवड़ स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का दौरा कर आधुनिक कौशल की जानकारी ली।प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं को 'ब्यूटी एंड वेलनेस' विषय का व्यावसायिक अध्यापन करवाया जा रहा है जिसके तहत यह भ्रमण आयोजित किया गया। वोकेशनल टीचर भारती सैनी ने बताया कि निफ्ट में छात्राओं को बुनाई कला के साथ-साथ रफ कपड़े, जूट की बोरी और प्लास्टिक जैसे वेस्ट मटेरियल से जूते व कपड़े तैयार करने की बारीकियां सिखाई गईं।औद्योगिक भ्रमण के साथ ही छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट का भी आयोजन हुआ। बालिकाओं ने करवड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान होम्योपैथिक हॉस्पिटल में 'थेरेपी योग संजीवनी' केंद्र का अवलोकन किया। इसके पश्चात छात्राओं ने मंडोरउद्यान में चामुंडा माता मंदिर, पब्लिक पार्क और ऐतिहासिक छतरियों के दर्शन किए व ट्रेन सवारी का आनंद लिया।
​इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान उप प्राचार्य धोकल राम, भग्गाराम देवासी, जगदीश चन्द्र, बिमला बिजारणियां, संतोष चौहान, राकेश जीनागल, संगीता गोयल और भावना सारण सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube