ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाओ– *RSRTC रिटायर्ड एसोसिएशन*

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 24 views
12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाओ– *RSRTC रिटायर्ड एसोसिएशन*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- आरएसआरटीसी रिटायर्ड एसोसिएशन अलवर द्वारा 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में केंद्रीय बस स्टैंड अलवर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड हरीओम चुघ एवं कालीचरण जोशी ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता (कोड बिल) लागू करने तथा मनरेगा को समाप्त करने संबंधी प्रस्तावित कानूनों को वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्णय लिया कि हड़ताल के दिन केंद्रीय बस स्टैंड पर सामूहिक रूप से धरना दिया जाएगा।
प्रदर्शन में सुबेसिंह चौधरी, राजकुमार बक्शी,तेजपाल सैनी, रामप्रकाश,चिम्मन चौधरी, आजाद खां,राकेश तिवाड़ी, अनंत शर्मा,सीताराम खुराना, प्यारे लाल,हजारी सिंह,राजेंद्र चौधरी,विष्णु गुप्ता,प्रीतम सिंह, बिशन सैनी,रमेश कालड़ा,रमेश दुरेजा,बलदेव राज,हेमराज, महेश भारद्वाज,गिर्राज मीणा सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube