ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी एक्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 388 views
यूजीसी एक्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- खैरथल-तिजारा- परशुराम सेना खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर यूजीसी के प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स रेगुलेशन 2026 के विरोध में माननीय राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त अधिसूचना भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के मूल अधिकारों अनुच्छेद 14, 15 एवं 21 की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है, जबकि यह एक्ट सामाजिक एकता, अखंडता एवं समरसता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई कि इस अधिसूचना के प्रभाव से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में तनाव बढ़ सकता है तथा अध्ययन कार्य बाधित होने की संभावना रहेगी। साथ ही समाज में आपसी द्वेष की भावना भी उत्पन्न हो सकती है।
परशुराम सेना ने सरकार से मांग की कि यूजीसी की इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक परशुराम सेना लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं विधिक तरीकों से इसका विरोध जारी रखेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के साथ बीएन अवस्थी, त्रिलोक शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, बाबूलाल संगम, राकेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सांवलराम शर्मा, अमित शर्मा, गौरव कौशिक, मनीष मिश्रा, जेपी जोशी, मनीष शर्मा, रविदेव शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, विकास तिवाड़ी, चांदमल शर्मा, पवन शर्मा, विजय शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सूरज शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube