ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गढ़ गांव में विद्यालय मुख्य द्वार का उद्घाटन, पंचायत बनने पर हुआ भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 98 views
गढ़ गांव में विद्यालय मुख्य द्वार का उद्घाटन, पंचायत बनने पर हुआ भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गढ़- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम गढ़ में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने स्वर्गीय रतन सिंह जी निर्वाण की पुण्य स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला पार्षद प्रतिनिधि श्रीकांत सैदावत विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम गढ़ के पंचायत बनने पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का दल-बल के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय रतन सिंह जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्यों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube