बजट में मांगें नहीं मानी गई तो जयपुर में आंदोलनः *रवि शंकर धाभाई*
By Shubh Bhaskar ·
05 Feb 2026 ·
20 views
बजट में मांगें नहीं मानी गई तो जयपुर में आंदोलनः *रवि शंकर धाभाई*
पर्यटक गाइड्स प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर शहर के अनुभवी टूरिस्ट गाइड रवि शंकर धाभाई ने कहा कि यदि आगामी बजट में पर्यटक गाइड्स की मांगों को शामिल नहीं किया गया तो जयपुर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटक गाइड्स का एक प्रतिनिधिमंडल पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मिणी रियार से मिला और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पर्यटक गाइड्स के लिए कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को मानवीय आधार पर गाइड्स एवं उनके परिवारों के लालन-पालन और सामाजिक सुरक्षा के लिए राजस्थान पर्यटक गाइड्स कल्याण बोर्ड का गठन कर ठोस नीति और योजना बनानी चाहिए। साथ ही गाइड्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी आवश्यकता बताई गई।
इस अवसर पर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एंड रिफॉर्म सोसाइटी के संरक्षक रवि शंकर धाभाई, अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर, प्रदीप चटर्जी, सुदीप चटर्जी, सरला कुमारी, त्रिलोक चंद्र, हरिशंकर मंडुरिया, लोकेश, राजेन्द्र मीणा, उमराव गुर्जर, अजय कुमार दादर, प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गाइड मौजूद रहे।
रवि शंकर धाभाई, जो सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के टूरिस्ट फैसिलिटेटर भी हैं, ने बताया कि पिछले दो वर्षों से राज्य और केंद्र सरकार को 26 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर गाइड्स की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे गाइड्स में नाराजगी बढ़ रही है।