ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में रोष, 'खेजड़ी प्रोटेक्शन बिल' लाने की उठी मांग

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 246 views
खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में रोष, 'खेजड़ी प्रोटेक्शन बिल' लाने की उठी मांग

​पीपाड़ शहर। राजस्थान के राज्य वृक्ष 'खेजड़ी' की प्रदेश भर में हो रही अवैध और अनगिनत कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में गहरा आक्रोश है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिश्नोई समाज सहित स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और खेजड़ी संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।​उपखण्ड कार्यालय में पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन को बताया कि खेजड़ी राजस्थान की पारिस्थितिकी और संस्कृति का आधार है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी कटाई के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो रेगिस्तान का यह 'कल्पवृक्ष' विलुप्त होने की कगार पर पहुँच जाएगा। ​ज्ञापन के माध्यम से पर्यावरण प्रेमियों ने मुख्य रूप ​खेजड़ी प्रोटेक्शन बिल सरकार विधानसभा में विशेष विधेयक पारित कर खेजड़ी को कानूनी सुरक्षा प्रदान करे व प्रदेश भर में खेजड़ी की कटाई पर अविलंब पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए​इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाह, सोहनलाल बिश्नोई, जोराराम बिश्नोई, बाबूलाल नेण, रामदीन बिश्नोई, भंवरलाल बिश्नोई, शंकरसिंह बिश्नोई,वीपीसिंह कुड, अनिल विश्नोई,कमलेश सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चेताया कि यदि खेजड़ी के संरक्षण को लेकर ठोस नीति नहीं बनी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube