न्यायाधीश सानिया हाशमी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमा चौहान व आयुक्त रिंकल गुप्ता ने न्याय आपके द्वार अभियान के तहत क्षेत्र का निरीक्षण किया
By Shubh Bhaskar ·
05 Feb 2026 ·
6 views
न्यायाधीश सानिया हाशमी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमा चौहान व आयुक्त रिंकल गुप्ता ने न्याय आपके द्वार अभियान के तहत क्षेत्र का निरीक्षण किया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित “न्याय आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान एवं नगरपालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गली-मोहल्लों में फैली गंदगी, खराब सड़कों तथा नालियों से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन की इन मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर नगरपालिका आयुक्त द्वारा नगरपालिका क्षेत्र से संबंधित सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बार अध्यक्ष आशीष पालीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, कमलेश मुंडेतियाँ, दीपक पारीक, अंकित शर्मा, चावंड सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण एवं पीएलवी अभय गुर्जर, तालुका सचिव शिवराज धाकड़ उपस्थित रहे।