ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से की गौ सम्मान दिवस मनाने की अपील!

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 31 views
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से की गौ सम्मान दिवस मनाने की अपील!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, ०5 फरवरी को दोपहर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने देशवासियों से विशेष अपील की।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे भारत में गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में गौ सम्मान को लेकर गौ न्याय यात्रा भी निकाली गई, जिसमें गौ पुत्र सोनी माधव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाना और सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से गौ सम्मान दिवस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube