ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आरटीओ जयपुर प्रथम से बड़ी खबर थ्री डिजिट मामले में वाहनों पर हुई बड़ी कार्यवाही।

By Shubh Bhaskar · 05 Feb 2026 · 126 views
आरटीओ जयपुर प्रथम से बड़ी खबर थ्री डिजिट मामले में वाहनों पर हुई बड़ी कार्यवाही।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- परिवहन विभाग जयपुर प्रथम (RTO जयपुर प्रथम) से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें थ्री डिजिट वीआईपी नंबरों से जुड़े वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। विभाग ने जांच के बाद कुल 493 वाहनों के पंजीयन (आरसी) निरस्त कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि निरस्त किए गए वाहनों में अधिकांश ऐसे वाहन शामिल हैं, जिनका रिकॉर्ड या तो गायब पाया गया या फिर बैकलॉग के जरिए गलत तरीके से पंजीयन किया गया था। कार्यवाही में सामने आया कि बड़ी संख्या में महंगी और लग्जरी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर आवंटित किए गए थे।
परिवहन विभाग की इस कार्यवाही से करीब 150 करोड़ रुपये मूल्य के वाहनों पर असर पड़ा है। अब इन सभी वाहनों को नए नंबर लेने होंगे। बिना वैध नंबर के इन वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
विभाग ने संबंधित वाहनों की आरसी निरस्त करने के आदेश ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। साथ ही, जांच में सामने आए बैकलॉग से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है। इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है और जांच जारी है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube